पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गड्ढे के चक्कर में पुलिया से लटकी ट्रैक्टर ट्रॉली

गड्ढे के चक्कर में पुलिया से लटकी ट्रैक्टर-ट्रॉली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुर | रतलाम से शिवपुर आ रही सरिये से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढा बचाने के चक्कर में सोमवार दोपहर 3.30 बजे पुलिया पर लटक गई। चालक ईश्वरलाल पाटीदार ने कूदकर जान बचाई। ग्रामीण सत्यनारायण पाटीदार, शिवनारायण वाघेला ने बताया पुलिया पर गड्ढे हैं। रेलिंग भी नहीं है। आए दिन हादसे हो रहे हैं।
रतलाम से भाटपचलाना जाने का मुख्य मार्ग होने से रोज 1000 से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली को शाम को निकाल िलया गया। लोक निर्माण विभाग एसडीओ एम.एल. माली ने बताया नया रोड बनाना है। इसके लिए डीपीआर भेजी है। स्वीकृत मिलने तक रिपेयरिंग करा देंगे।