पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंभीर डेम में केवल चार महीने का पानी शेष

गंभीर डेम में केवल चार महीने का पानी शेष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। गंभीर डेम में रोजाना एक समय जलप्रदाय की स्थिति में केवल चार महीने का पानी बचा है। यदि एक दिन छोड़कर एक समय भी पानी दिया जाता है तो छह महीने तक जलप्रदाय हो सकता है। मई 2015 के बाद शहर में जल संकट के आसार बन रहे हैं। इस साल बारिश कम होने से गंभीर डेम पूरी क्षमता 2250 एमसीएफटी तक नहीं भर पाया था।
डेम में जल स्तर बढ़ने का सिलसिला 24 नवंबर तक चला। इस तारीख को डेम में 1862 एमसीएफटी पानी था और डेम से रोजाना औसत 7 एमसीएफटी पानी कम होने लगा था। इस स्थिति में डेम से रोजाना एक समय जलप्रदाय की स्थिति में आठ महीने तक जलप्रदाय करने की स्थिति थी। डेम में कम पानी होने से एक दिन छोड़कर एक समय जलप्रदाय किया जा रहा है। डेम से अब तक 550 एमसीएफटी पानी कम हो चुका है।
पुलिस और राजस्व अमला नहीं : कलेक्टर ने पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू कर पानी की सुरक्षा के लिए पीएचई, पुलिस, राजस्व और बिजली कंपनी के कर्मचारियों की संयुक्त टीम बना कर गश्त करने के आदेश दिए थे। इस गश्ती दल में अभी तक केवल पीएचई के कर्मचारी ही शामिल हैं। राजस्व, पुलिस और बिजली कंपनी के कर्मचारी नहीं मिले। पीएचई के गश्ती दलों ने अब तक 20 मोटरें जब्त की हैं। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात आकस्मिक चेकिंग में कंथारखेड़ी और बमनापाती के बीच से चार मोटरें जब्त की गई। पीएचई कर्मचारियों का बमनापाती में किसानों ने विरोध भी किया।
पानी कम होने की रफ्तार बढ़ी: पानी की सुरक्षा के नाकाफी इंतजामों का असर है कि सिंचाई के सीजन में पानी चोरी बढ़ गई है। एक से 10 दिसंबर के बीच डेम से 5 दिन 11 एमसीएफटी से ज्यादा पानी डेम से कम हुआ। यह स्थिति रबी के सीजन तक रहनी है। इसके बाद गरमी का मौसम शुरू होने से वाष्पीकरण के कारण भी डेम से पानी कम होने की रफ्तार बढ़ जाएगी।
यदि डेम से रोजाना औसत 11 एमसीएफटी पानी कम होने का सिलसिला जारी रहता है तो बुधवार की स्थिति में डेम में मौजूद 1312 एमसीएफटी पानी से रोजाना एक समय की स्थिति में चार महीने और एक दिन छोड़ कर एक समय की स्थिति में मई 2015 तक ही डेम से पानी मिलने के आसार हैं। 2015 में यदि जून में बारिश शुरू नहीं होती है तो कुछ समय के लिए शहर जल संकट में फंस सकता है।
एक दिन छोड़ कर दिया तो भी केवल छह महीने तक दे सकेंगे ।