(मौनी बाबा जन्मोत्सव में गायन की प्रस्तुति देती सोमा घोष।)
उज्जैन। मंगलनाथ मार्ग स्थित मौन तीर्थ गंगाघाट पर मौनी बाबा के स्वर्ण जयंती महोत्सव की दूसरी रात ओस की बूंदों के बीच मुंबई की गायिका सोमा घोष के गायन महिलाओं के पंचनाद ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। शाम 7.30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ नाथद्वारा की मनस्वी व्यास की सरस्वती वंदना से हुआ। प्रतिभा रघुवंशी के निर्देशन में कलाकारों ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। स्मिता वाजपेयी, संगीता अग्निहोत्री, श्रुति अधिकारी के साथ महिलाओं के ग्रुप ने मंच से एक साथ सितार, वायलिन, संतूर, हारमोनियम तबले पर पंचनाद की प्रस्तुति दी। रात करीब 10 बजे मुंबई की सोमा घोष ने श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी से गायन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने गजल सुनाई। रमेश दीक्षित, दिनेश रावल, ओमप्रकाश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद थेे।
सम्मानसे नवाजा: शुभारंभमें मंच से मौन तीर्थ कला सम्मान डॉ. सरल ज्ञानी, छगनलाल शिवालिया, शकील गुट्टी आदि को प्रदान किया। वहीं मानस श्री सम्मान जमनालाल बायती, डॉ. खरे, ललित कला सम्मान राजेंद्र आर्य को दिया गया। सेवा के लिए डॉ. एससी शर्मा, डॉ. मुकेश जैन को सम्मानित किया।
आजमौनी बाबा का स्वर्णाभिषेक: रविवारदोपहर 12.15 बजे मौनी बाबा का गंगाघाट आश्रम में देशभर के भक्तों द्वारा नदियों, समुद्र के जल, सोने-चांदी की धातुओं, रत्न एवं औषधियों से अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात शहर के लिए नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ होगा। शाम 7.30 बजे से मुंबई के चंदनदास की भजन संध्या होगी।
विक्रम शीला हिंदी विद्यापीठ के महाअधिवेशन में शनिवार की दोपहर गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए विद्यावाचस्पति सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आनंदीबेन पटेल के पति मफतलाल जेठाभाई पटेल ने ग्रहण किया। कैलाश विजयवर्गीय ने बताया सम्मान मानस भूषण संत सुमन भाई के सान्निध्य में विद्यापीठ के कुलपति डॉ. तेजनारायण कुशवाह, कुलसचिव देवेंद्र शाह आदि ने प्रदान किया। संचालन प्रो. शैलेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर मलेशिया से आई समाज सेविका गुरिंदर गिल भी मौजूद थी।
मौनी बाबा जन्मोत्सव: महिलाओंके पंचनाद ने समा बांधा, नृत्य सम्मान से सजी सांझ ।