पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PHOTOS : कहीं पड़ेशानी तो कहीं मस्ती लेकर आई सावन की बारिश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यह फोटो है गुना का। यहां गौशाला में एक परिवार सेवा करता था। भारी बारिश के बाद गौशाला में आने-जाने के रास्ते बंद हो गए। जगदीश कुशवाह, अपनी पत्नी और तीन छोटी-छोटी बच्चियों के साथ यहां फंस गए। बारिश थम नहीं रही थी और पानी बढ़ता जा रहा था।

पूरे परिवार को जान बचाने के लिए गौशाला की छत पर जाना पड़ा। आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। गौशाला तक रस्सी बांधी गई। लेकिन वहां तक जाने की हिम्मत कोई नहीं कर पा रहा था। तभी एक युवक ने साहस दिखाया और रस्सी के सहारे एक-एक करके पूरे परिवार को बचा लिया। चित्र में पीठ पर बच्ची को बांधे हुए युवक।

फोटो : अमित शर्मा

आगे स्लाइड्स में देखिए शानदार नजारे