उज्जैन। 365 दिन तक बिना भोजन के सिर्फ पानी पीकर कठिन उपवास करने वाले पंजाब के जैन संत सहज मुनि इन दिनों उज्जैन यात्रा पर हैं। बुधवार को उन्होंने नयापुरा स्थित स्थानक भवन में प्रवचन दिए। मुनि के दर्शन के लिए जैन समाज के सैकड़ों लोग जमा हुए।
दोपहर में सहज मुनि उपाध्याय रवींद्र मुनि के साथ नयापुरा से विहार कर विश्राम हेतु सुभाषनगर स्थित स्थानक पहुंचे। सहज मुनि ने भास्कर को बताया 1997 में उन्होंने 64 वर्ष की उम्र में एक वर्ष तक लगातार सिर्फ गर्म पानी पीकर पूर्ण रूप से स्वस्थ रहते हुए सबसे अधिक उपवास की तपस्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में कब दर्ज हुआ श्री सहज मुनि का नाम...