पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउज्जैन. श्रावण के पहले सोमवार को भगवान महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर भक्तों का हाल जानने निकले तो इंद्रदेव ने भी फुहारों से राजाधिराज का अभिषेक किया।
हजारों श्रद्धालु सवारी में बाबा की पालकी के साथ झांझ-मंजीरे, डमरू व शंख ध्वनि के बीच जय महाकाल का उद्घोष करते पैदल निकले। पालकी में विराजे महाकाल स्वरूप चांदी के मनमहेश के मुघौटे के दर्शन कर हर कोई अभिभूत हो गया। महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में आधे घंटे मंत्रोच्चार के साथ परंपरागत शासकीय पूजन किया गया और पालकी मंदिर से बाहर निकली।
फोटो : अशोक मालवीय
आगे स्लाइड्स में पढ़िए, चांदी की पालकी में मनमहेश के दर्शन कर हजारों श्रद्धालु अभिभूत
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.