पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उज्जैन के प्रमोद खुराना को पाकिस्तान से आया कॉल, कहा जेहाद में शामिल होने आओ

पाकिस्तान से आया कॉल, कहा जेहाद में शामिल होने आओ.

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(प्रमोद खुराना)
उज्जैन. महांकाल सिंधी कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय प्रमोद खुराना को 5 नवंबर से उनके मोबाइल पर 923366097305 से कॉल आ रहे हैं और अज्ञात व्यक्ति उन्हें इस्लाम कुबूल कर पाकिस्तान आने और जेहादी बनने को कह रहा है। प्रमोद खुराना केटरिंग में कर्मचारियों का ठेका लेने का कार्य करते हैं।
पहले कुछ कॉल तक प्रमोद ने मामले को गंभीरता से नही लिया था लेकिन जांच के बाद जब उन्हें पाकिस्तान का कोड होने की सूचना मिली तो वे सतर्क हो गए।
प्रमोद ने जब मामले की जानकारी अपने पिता रवींद्र खुराना को दी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी नेदे को कहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धटना की जानकारी मिलते ही सायबर सेल ने इसकी जांच शुरू कर दी है। सायबर सेल ने बताया कि यह किसी मनचले की शरारत भी हो सकती है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें, और किन-किन को आया पाकिस्तान से कॉल