पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलोनीवासियों को मिली राहत, नल कनेक्शन जुड़े

कॉलोनीवासियों को मिली राहत, नल कनेक्शन जुड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। ब्लाक कालोनी राजीवनगर में शनिवार को सड़क की खुदाई से दर्जनों लोगों के टूटे हुए नल कनेक्शन जोड़ने का शुरू हो गया। इस संबंध में भास्कर ने शनिवार को ही प्रमुखता से लोगों के नल और बिजली कनेक्शन जेसीबी मशीन से तोड़े जाने संबंधी समाचार प्रकाशित किया था।
ब्लाक कालोनी निवासी चक्रेश जैन, विक्की सेन, अजय अग्रवाल आदि तमाम लोगों ने बताया कि भास्कर में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद शनिवार को सुबह से ही नगरपालिका का अमला मौके पर पहुंचा और लोगों के घरों के टूटे हुए नल कनेक्शन सुधारने का काम शुरू किया। इससे लोगों के घरों में पेयजल की सप्लाई शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।
लोनिवि अधिकारियों द्वारा एडीएम बंगले के पास से लेकर कलेक्टोरेट तक आरसीसी मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। मार्ग निर्माण के लिए ठेकेदार के कर्मचारी ने लापरवाही से जेसीबी चलाकर नल तोड़ दिए थे।