पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महामाई दरबार में पहुंचे, ओढ़ाई 551 फीट की चुनरी

महामाई दरबार में पहुंचे, ओढ़ाई 551 फीट की चुनरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज। सोमवार को सारा शहर मां जगदंबे के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। अवसर था धर्मश्री संस्था द्वारा आयोजित चुनरी यात्रा का। मुख्य बाजार से निकली चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शहर के सभी प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद यह चुनरी यात्रा महामाई दरबार पहुंची। यहां पर माता रानी को 551 फीट लंबी चुनरी अर्पित की गई।
सोमवार को शहर के छतरी नाका हनुमान मंदिर से चुनरी यात्रा की शुरूआत हुई। यात्रा की अगवानी हाथ में केसरिया ध्वज लेकर चल रहे नौ युवा कर रहे थे। ग्रामीण क्षेत्रों से आई दुलदुल घोड़ी भी चुनरी यात्रा को आकर्षक बना रही थी। आयोजकों द्वारा माता रानी की मनभावन एवं शोभायमान झांकी भी सजाई गई थी।

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने 551 फीट लंबी चुनरी हाथों में थाम रखी थी। छतरी चौराहा से बामौरा रोड, कष्टम पथ, विद्यार्थी पथ, कठाली बाजार, सर्राफा बाजार, बड़ा बाजार, कपड़ा बाजार, चांदनी चौक, छोटा बाजार, कोर्ट गेट, राज बाजार, पुराना बस स्टैंड, हाजीपुर तथा मंडी बायपास होते हुए तहसील रोड पर पहुुंची। इन सभी इलाकों में श्रद्धालुओं द्वारा चुनरी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

किसी ने पुष्प वर्षा कर तो किसी ने प्रसाद वितरित कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। तहसील रोड से यह यात्रा भोपाल रोड पर मुड़ गई। यहां से यह यात्रा 5 किमी दूर ग्राम वीरपुर में स्थित महामाई दरबार में पहुंचकर समाप्त हुई।

महामाई दरबार में श्रद्धालुओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मातारानी की पूजा-अर्चना कर जोरदार जयकारों के साथ, साथ में लाई गई 551 फीट लंबी चुनरी महामाई को अर्पित की गई।
चुनरी यात्रा में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उमाकांत शर्मा, रमेश गर्ग, रमेश यादव, कैलाश शर्मा, हमीरसिंह यादव,राजेन्द्र गर्ग, संतोष चौरे, ओम सोनी, रतन यादव, विष्णु गर्ग, शिवकुमार भार्गव, अशोक रावल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
- महामाई को समर्पित की गई भगवा चुनरी ।
आयोजन| चढ़ाने से पहले धर्मश्री संस्था ने नगर में चुनरी की शोभायात्रा निकाली ।

(सिरोंज। महामाईको 551 फीट लंबी चुनरी चढ़ाई गई।फोटो:शोभित शर्मा।)