- Hindi News
- मुरवास। यहांआयोजित 3 दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को
मुरवास। यहांआयोजित 3 दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को
मुरवास। यहांआयोजित 3 दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को नए बस स्टैंड पर हुआ। पहले दिन हुए मुकाबले नसीरपुर तथा मलनिया के खिलािड़यों ने जीते।
राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ डा. सुरेन्द्र उपाध्याय तथा असगर खान ने फीता काटकर किया। पहला मुकाबला मलनिया तथा नसीरपुर के बीच हुआ। इसमें नसीरपुर जीता। दूसरा मुकाबला मलनिया तथा कोलुआ पठार के बीच हुआ। इसमें मलनिया ने जीत हासिल की। आयोजन समिति के सदस्य अतीक खान ने बताया कि राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में गुरुवार को विदिशा जिले की टीमों के साथ ही सीहोर, राजगढ़ और गुना की टीमें शामिल होंगी।
प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार 8 हजार रुपए पूर्व जनपद सदस्य मनफूलसिंह कुशवाह की ओर से, दूसरा पुरस्कार 4 हजार रुपए ग्रामीण संतोष नामदेव की ओर से तथा तीसरा पुरस्कार 2 हजार रुपए युवा नेता असगर खान द्वारा दिया जाएगा। प्रतियोगिता का समापन 26 सितंबर को होगा।
मुरवास। तीनदिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि।
नसीरपुर और मलनिया जीते