नवराित्र पर्व: मां शक्ति स्वरूपा दर्शन
गत वर्ष पुन: स्थापित हुईं जगतधात्री माता
विदिशा।निकासा में मां जगतधात्री माता की पुन: स्थापना गत वर्ष शारदेय नवरात्र में समारोह पूर्वक की गई है। साढ़े पांच फीट ऊंची सिंह पर आरूढ़ माता जगतधात्री की प्रतिमा जयपुर से लाई गई है। यह मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है।इससे पूर्व यहां लगभग पिछले 18 सालों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित थी लेकिन वर्ष 2013 के प्रारंभ में हुए अग्निकांड में मंदिर और प्रतिमा को क्षति पहुंची थी। इसके बाद जनसहयोग से मंदिर का भी पुनर्निर्माण कराया गया है। मंदिर का संचालन श्रीजगतधात्री माता मंदिर समिति दुर्गा उत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है। जिसके अध्यक्ष जगदीश शर्मा है। मंदिर के पुजारी पं. अरविंद भार्गव ने बताया कि मंदिर में वर्ष 2004 से पांच अखंड ज्योति जल रही है। नवरात्र में भक्तों द्वारा 51 ज्योति जलाई जाती है। नवरात्र की सप्तमी को यहां महाआरती की जाती है।
विदिशा। मांजगतधात्री माता।