पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी के अभियान में विदिशा के मरखेड़कर

मोदी के अभियान में विदिशा के मरखेड़कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वििदशा| प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त को घोषित मेक इन इंडिया अभियान में विदिशा जिले के ग्राम चंपाखेड़ी पड़रिया निवासी राकेश मरखेड़कर को भी शामिल किया गया है। श्री मरखेड़कर वर्तमान में बजाज इलेक्ट्रिकल लिमिटेड मुंबई के प्रेसीडेंट हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित मेक इन इंडिया कैंपेन के तहत बनी एक्जीक्यूटिव कमेटी का मेंबर बनाया गया है। इस कैंपेन में कुल 40 मेंबर को शामिल किया गया है जिनमें 31 गवर्नमेंट सेक्टर के हैं तथा शेष 9 आउटसाइड अदर कंपनियों के सीईओ अथवा प्रेसीडेंट भी शामिल हैं। श्री मरखेड़कर ने भास्कर को बताया कि यह कोर कमेटी विदेशों से भारत में इंवेस्ट करने आने वाले उद्योगपतियों को इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने और घरेलू मार्केट में प्रसार करने में सहयोग करेगी। श्री मरखेड़कर 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से भी रूबरू होंगे।

राकेश मरखेड़कर