पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वसूली नहीं करने वालों को फटकार

वसूली नहीं करने वालों को फटकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवारको जिला पंचायत सभागार में बिजली कपंनी के एमडी विवेक पोरवाल ने अफसरों को खूब फटकार लगाई। एमडी का कहना था कि जहां कम वसूली हो रही है वहीं ज्यादा बिजली खपत की जा रही है। कम वसूली और योजनाओं में कम रुचि लेने वाले जेई, एई पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ज्यादा काम और कम करने वालों को एक जैसा वेतन नहीं दिया जाएगा। यदि वेतन नहीं मिलने के बाद भी काम में सुधार नहीं हुआ तो मैं समझूंगा कि आपका घर वेतन से नहीं चलता। लिहाजा ऐसे अफसरों पर लोकायुक्त में शिकायत की जाएगी।

बैठक के दौरान कम रिकवरी करने वाले अधिकारियों ने ओले गिरने के बहाने बताए। इस बात पर एमडी का कहना था कि यदि ओले गिरे होते तो सिंचाई बंद होती लेकिन बिजली खपत होती रही। इसलिए ये बहाना नहीं चलेगा। इसी तरह शहरी क्षेत्रों के अधिकारियों ने बहाने बनाए तो उन्हें कड़ी कार्रवाई से गुजरना होगा। एमडी ने ग्यारसपुर क्षेत्र के जेई तोशेंद राजे के अच्छे रिकार्ड पर खुशी जाहिर की और कम वसूली वाले अधिकारियों को डांट लगाई। एमडी के साथ एचआर जीएम केदारसिंह, वाणिज्य सीजीएम सुनील खरे, जीएम जीआर पटेले, एजीएम समीर शर्मा सहित कई अफसर मौजूद थे।

विदिशा। बिजलीकंपनी के एमडी ने समीक्षा बैठक ली।