पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र पर्व: मां शक्ति स्वरूपा दर्शन

नवरात्र पर्व: मां शक्ति स्वरूपा दर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। नगर के ब्लाक कालोनी क्षेत्र में मां सिंहवाहिनी(गुप्त नाम माता हेमवती) का दरबार सजा है। मंदिर का 85 फीट ऊंचा कलश दूर-दूर तक देखा जा सकता है। संगमरमर से बनी सवा पांच फीट ऊंची इस प्रतिमा को जनसहयोग से स्थापित किया गया है।
पुजारी पं. संजय शास्त्री ने बताया कि मंदिर परिसर में हर तीन साल बाद पुरुषोत्तम मास में लक्ष्मी यज्ञ या शतचंड़ी यज्ञ आयोजित होता है। इसी मंदिर के परिसर में प्राचीन मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर तथा मां दुर्गा के नौ रूप विद्यमान है। नवरात्र के दौरान मंदिर में 70 ज्योतियां प्रज्वलित की गई हैं। दो अखंड रूप से जल रही हंै।