राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू
विदिशा|60वीं राज्यस्तरीय टेनिस बाल शालेय बालक-बालिका प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ विदिशा नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति शाह की मौजूदगी में हुआ। प्रतियोगिता में इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, शहडोल, भोपाल, आदिवासी विकास, सागर, जबलपुर, रीवा ग्वालियर की टीमें हिस्सा लेंगी। पहले दिन बालक वर्ग में पांच मैच हुए, वहीं बालिका वर्ग में सात मैच हुए। इस अवसर पर डीईओ एचएन नेमा भी मौजूद रहे।
िवदिशा। जैनकॉलेज में चल रही िक्रकेट प्रतियोिगता।