नदी पार कर जाना पड़ता कब्रिस्तान
विदिशा | गुरुवारको ग्राम करारिया निवासी 78 वर्षीय मृतक कय्यूम खान का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों ग्रामीणों को पैदल नदी पार कर जाना पड़ा। मुस्लिम समुदाय के लोगों को हमेशा इस समस्या से जूझना पड़ता है। गांव के पास से गुजरी सतधारा नदी पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को इन हालातों से गुजरना पड़ता है। नदी पार कब्रिस्तान होने के कारण मुस्लिम धर्म के लोगों को मृतकों का अंतिम संस्कार करने बीच नदी से होकर जाना पड़ता है। गुरुवार को अंतिम संस्कार के दौरान कब्रिस्तान के पास मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। इससे करीब आधा सैकड़ा से अधिक लोगों को मधुमक्खिों ने काट खाया। ग्राम के सरपंच गोरेलाल ने बताया कि पुल की समस्या को लेकर कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द नदी पर पुल का निर्माण होना चाहिए।
विदिशा नदीपार कब्रिस्तान होने से इस तरह लेकर जाना पड़ता है जनाजा।