पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजा जजा छात्रों को नहीं मिली छात्रवृत्ति

अजा-जजा छात्रों को नहीं मिली छात्रवृत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजा-जजा छात्रों को नहीं मिली छात्रवृत्ति

विदिशा| नगरके एससी/ एसटी एवं ओबीसी वर्ग के कक्षा 11वीं और 12वीं के सैकड़ों छात्रों को गत वर्ष की छात्रवृत्ति अब तक नहीं मिली है। छात्रों को हो रही परेशानी के प्रति प्रशासन का ध्यानाकर्षित करने के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड के नेतृत्व में छात्रों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष नीलेश सोलंकी, रवि चिड़ार, अर्पित गोहिया, नरेंद्र रघुवंशी, मनीष कुशवाह, संजय राठौर, शुभम पंथी द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि शासन ने इस वर्ष नियम बदलकर आवेदन आन लाइन मंगाए हैं। इन आवेदनों में गलतियां निकालकर उन्हें निरस्त किया जा रहा है। छात्र आदिम जाति कल्याण विभाग के चक्कर लगा लगाकर परेशान है लेकिन उन्हें कोई कोई बहाना बताकर लौटा दिया जाता है।छात्रों ने शीघ्र ही छात्रवृत्ति दिलवाने की मांग की है।