सेवा कर स्थापना दिवस मनाया
विदिशा| जैनसोशल ग्रुप के तृतीय स्थापना दिवस पर ग्रुप सदस्यों द्वारा श्री हरिवृद्धाश्रम में बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं फल वितरित किए। पीआरओ डा. ऋषभ जैन ने बताया कि ग्रुप के सदस्य प्रदीप जैन, संजना जैन सांची बैटरी वाटर के सौजन्य से सफाई सामग्री, संजीव तारण एवं संगीता तारण द्वारा वस्त्र धार्मिंक पुस्तकें भेंट की। डा. राहुल जैन ने अस्थि रोग परीक्षण किया। इस अवसर पर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष राकेश जैन, अध्यक्ष डा. एमएल जैन, सचिव डा. आनंद जैन, सहसचिव अरुण जैन, कोषाध्यक्ष आध्यात्मप्रकाश जैन, सारिका बड़कुर,डा. पीसी जैन, मनीष सिंघई, संजीव तारण, संगीता तारण, समता जैन, मनोबाला जैन, अनिल सिंघई, प्रियंक जैन सहित अनेक सेवाभावी मौजूद थे।
विदिशा। श्रीहरिवृद्धाश्रम में वृद्धों का िन:शुल्क इलाज कर उन्हें दवाएं दी गईं।