महाआरती और भजनों के बीच मना उत्सव
गंजबासौदा| नवरात्रके दौरान अमावस्या की बड़ी दोज पर शुक्रवार को बर्री घाट स्थित भगवान श्री रामदेव मंदिर पर दोपहर दो बजे महाआरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर बाहर से आए भक्तों ने महाआरती में भाग लिया। इसके पश्चात बासौदा दरबार में भगवान के भजनों का आयोजन किया गया। इसमें गुरुदेव पंडित हरिनारायण पाठक ने भजनो के माध्यम से भगवान श्रीरामदेव की महिमा ओर उनके द्वारा भक्तों पर की जा रही कृपा को बताया। विदिशा से आए हेमंत रघुवंशी ने बताया कि भगवान का दरबार सच्चा है। मेरे भी सिर पर चांद निकल आई थी। मैंने जब अर्जी लगाई तो चांद पर बाल निकल आए हैं। जबकि वह बालों के लिए काफी उपचार करा चुके थे। भजनों के बाद भक्तों ने अर्जी लगाई और अपने दु:ख दूर करने की कामना की। इस मौके पर दिल्ली, मुरैना, विदिशा, भोपाल, सुल्तानपुर, अशोकनगर से भी श्रद्धालु आए थे।
गंजबासौदा। भजनगाते हुए गुरुदेव पंडित हरिनारायण पाठक।
गंजबासौदा। भगवानरामदेव दरबार में अमावस्या की दूज पर विशेष दरबार लगा।