पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साथ हाथ धोकर बनाएंगे रिकार्ड

एक साथ हाथ धोकर बनाएंगे रिकार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। मप्र के स्कूलों में होने वाले हाथ धुलाई कार्यक्रम को गिनीज बुक में जगह दिलाने के लिए विदिशा जिले के स्कूलों के बच्चे हाथ धुलाई अभियान में शामिल होंगे। शासन ने इसके लिए जिले के 422 स्कूलों का चयन किया है। इन स्कूलों में निर्धारित मापदंडों के अनुसार बच्चों के हाथ धुलाए जाएंगे। इसके लिए बच्चों के समूह बनेंगे, एक समूह मे 25 बच्चे होंगे।
सभी को तय मापदंड के मुताबिक हाथ धोते समय पांच स्टेप से गुजरना होगा। एक समूह का एक भी बच्चा पांच में से एक स्टेप को भी पूरा नहीं करता है, तो उस समूह के सभी बच्चे गिनीज बुक रिकार्ड के लिए नहीं गिने जाएंगे। यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस पर स्कूलों में होगा। ये पांचों स्टेप चिन्हित स्कूलों के बच्चों को स्कूल में बताई जाएंगी।
इसके लिए वालंटियर शिक्षक स्कूल के प्रधान पाठक को ब्लाक लेवल पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाकी के स्कूलों में भी हाथ धुलाई दिवस मनाया जाएगा।चयनित प्राथमिक और मिडिल स्कूलों के साक्ष्य गिनीज बुक में विश्व रिकार्ड के लिए उपयोग होगा।

(विदिशा। स्कूलों में हाथ धोते बच्चे।)