- Hindi News
- वििदशा| नगरमें नवरात्र पर्व पर जगह जगह संगीतमयी रात्रि जागरण कार्यक्रम हो रहे हैं। श्रीरामायणी
वििदशा| नगरमें नवरात्र पर्व पर जगह जगह संगीतमयी रात्रि जागरण कार्यक्रम हो रहे हैं। श्रीरामायणी ग्रुप(23 नं. परिवार) द्वारा भवानी सिंह के बागीचा शीतलधाम के पास हरिपुरा में मां अन्नपूर्णा...
वििदशा| नगरमें नवरात्र पर्व पर जगह जगह संगीतमयी रात्रि जागरण कार्यक्रम हो रहे हैं। श्रीरामायणी ग्रुप(23 नं. परिवार) द्वारा भवानी सिंह के बागीचा शीतलधाम के पास हरिपुरा में मां अन्नपूर्णा दरबार जगराता का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार रात 8 बजे से होने वाले इस जागरण में जाने-माने भजन गायक देशराज पटेरिया देवी भक्ति भजनों से समा बांधेंगे, वहीं भजन गायिका सविता यादव भी अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध करेंगी। कार्यक्रम के आयोजकों में पार्षद एवं नपा में नेताप्रतिपक्ष आशीष भदौरिया, अनिल यादव, डॉ. लक्ष्मण मीणा, लक्ष्मीनारायण यादव, भगवानसिंह कुशवाह, अवधेश दुबे आदि शामिल हैं।