विहिप ने दिया ज्ञापन
वििदशा| रविवारको विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को रतलाम मामले के दोषियों पर कार्रवाई के ज्ञापन दिया। शनिवार को रतलाम में दो समुदाय के बीच झगड़ा गया था जिसमें एक समुदाय के लोगों ने उपद्रव किया और बजरंग दल के जिला सहसंयोजक कपिल राठौर, सहयोग पुखराज की हत्या कर दी। कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम ज्ञापन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर चंद्रभानसिंह बघेल, जिला मंत्री मलखानसिंह ठाकुर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।