- Hindi News
- विहिप, बजरंग दल, ब्राह्मण परिषद ने दी चेतावनी
विहिप, बजरंग दल, ब्राह्मण परिषद ने दी चेतावनी
नगरके ईदगाह चौराहे पर शासकीय भूमि निजी भूमि पर अनधिकृत अतिक्रमण कर, वृक्षों को काटकर 17 दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण के लिए नगरपालिका से अनुमति भी नहीं ली गई है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा युवा ब्राह्मण सनाढ्य परिषद ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अवैध रूप से बनाई जा रही दुकानों को तुड़वाने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपते हुए विहिप के जिला मंत्री मलखानसिंह ठाकुर , युवा सनाढ्य ब्राह्मण परिषद के जिलाध्यक्ष पं.अभिषेक शर्मा आदि ने कहा है कि अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण को तोडऩे के लिए पहले भी आवेदन दिए गए थे लेकिन प्रशासन ने इन्हें रोकने की कोई कार्रवाई नहीं की। यदि सात दिनों में निर्माण नहीं रोका गया तो विहिप, बजरंग दल ब्राह्मण परिषद द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विदिशा। अतिक्रमणहटाने प्रशासन को दिया ज्ञापन।