सांसद चलाएंगे सफाई अभियान
सांसद चलाएंगे सफाई अभियान
वििदशा| पीएमके आह्वान पर नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता पैदा करने के मकसद से सागर सांसद लक्ष्मीनारायण यादव द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती से सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस पर अवसर पर सागर संसदीय क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता सफाई अभियान चलाएंगे। वहीं सांसद किसी एक स्टेशन से इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इस संबंध में सांसद ने कहा है कि जिस प्रकार हम अपने घर को साफ सुथरा रखने के लिये प्रतिदिन प्रयास करते हैं उसी प्रकार हमें सार्वजनिक स्थलों की सफाई रखने के लिये आगे आना चाहिए। सागर संसदीय क्षेत्र में विदिशा जिले की कुरवाई, सिरोंज और शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र आते हैं।