पौधरोपण के फायदे बताए
विदिशा। जागरूकमहिला हस्तकला एवं बाल विकास समिति द्वारा विनायक गार्डन बंटी नगर में राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान वर्ष 2013-14 के तहत जैव विविधता संरक्षण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण नियोजन समन्वय संगठन (इफको) विभाग के अधिकारी रिसर्च ऑफिसर श्री मिश्रा, हेडमिनिस्ट्रेटिव श्री अयाज ने इफको वन मंत्रालय के सहयोग से जैव विविधता कार्यक्रम के बारे में जारकारी दी। महिलाओं की कार्यशाला रखी गई। इसके अंतर्गत महिलाओं की रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं द्वारा बनाई गई आकृतियों का निरीक्षण जिला पंचायत विदिशा के परियोजना अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान, नीरा गैस एजेंसी की संचालक नीरा भार्गव, संस्था अध्यक्ष जहीना खान द्वारा किया गया।
प्रथम, द्वितीय, और तृतीय पुरस्कार भी वितरित किए गए। सेंट क्लासचर्स कांवेंट स्कूल बंटी नगर के बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसका निरीक्षण कृषक प्रशिक्षण केंद्र पंजाब नेशनल बैंक विदिशा के कृषि तकनीकी विशेषज्ञों एसएस तोमर, डायरेक्टर श्री अवस्थी ने किया। बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। परियोजना अधिकारी महेंद्रसिंह चौहान ने जैविक खाद के बारे में जानकारी दी। कृषक प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारी एसएस तोमर ने कृषि संबंधित तकनीकी जानकारियां दी। संस्था अध्यक्ष जहीना खान ने पालीथिन के प्रयोग करने से होने वाली हानिकारक बीमारियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही पौधे लगाने से होने वाले फायदों के बारे में बताया।
विदिशा। जागरुकतारैली निकालकर लोगों को बताए पालीथिन के नुकसान।