स्टेशन को स्वच्छ बनाने कर रहे जागरूक
बांटे गए पर्चे, प्रस्तुत किए नुक्कड़ नाटक
वििदशा| रोटरीक्लब और रेल विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत रेल गाड़ी रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता अभियान के पहले चरण की शुरूआत 26 सितंबर को रेलवे स्टेशन परिसर में की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर एमबी ओझा थे।
रोटरी क्लब के सदस्यों ने लोगों में जागरूकता लाने के लिए पर्चे बांट कर उसमें लिखी जानकारी उपस्थित यात्रियों, कर्मचारियों और नागरिकों को बताई। सभी से अपील की गई कि वे रेल गाड़ी और रेलवे स्टेशन पर यहां-वहां थूके नहीं। खाने-पीने के बाद खाद्य सामग्री एवं कचरा निर्धारित स्थान पर ही फेंके। स्टेशन सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करें, यहां-वहां मल मूत्र विसर्जन करें।
कलेक्टर एमबी ओझा ने सफाई की महत्ता पर जोर देकर स्टेशन से माधवगंज तक सभी दुकानों पर जाकर उनसे सफाई रखने, कचरा सड़क पर नहीं फेंककर डस्टबिन में डालने और सभी को डस्टबिन लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप मित्तल ने किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा. सुरेंद्र सोनकर, सचिव श्रवण लड्ढा, कमल सिलाकारी, सचिन जैन, अश्विनी गुप्ता, बंसी खरबंदा, राजकुमार गर्ग, प्रियंक अग्रवाल, संतोष जैन, गिरीश जैन, चंद्रकांत जैन, डा. दिनेश जैन, सुनील जैन, राहुल भार्गव, गोपाल माहेश्वरी, गजेंद्र उपाध्याय, राजेश दुबे, रवि कपूर, प्रदीप जैन आदि उपस्थित थे। इसी अवसर पर समर्पण सेवा समिति ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी के कल्याण की कामना की।
नाटक के माध्यम से सफाई रखने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी से शहर की विशिष्ट छवि बनाने का आग्रह किया। नुक्कड नाटक में समिति सदस्य हिमांशु जैन, ताहिर हुसैन, शुभम वर्मा, आदर्श शर्मा, अभिषेक जैन, प्रीतमसिंह, अभिषेक सक्सेना, गगन, रोहन जैन, महेंद्र तिवारी, राहुल जैन, लोकेश, अखिल जैन, गौरव रघुवंशी, निपुण जैन, पराग ताम्रकार, पूजा, शिवानी, नेहा, सलोनी, नंदिनी, रूपाली, अंचिता, श्वेता ने अभिनय किया।
विदिशा। रेलवेस्टेशन पर दिया स्वच्छता का संदेश।