नागरिक सहकारी बैंक सदस्यों को देगा बोनस
बैंक तथा स्टाफ सदस्य कश्मीर बाढ़ पीडि़तों के लिए देंगे 25 हजार रुपए
नागरिकसहकारी बैंक अपने सभी सदस्यों को पांच प्रतिशत लाभांश देगा। जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों के लिए बैंक की ओर से 25 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार समर्पण सेवा समिति को समाजसेवा के कार्यों के लिए 1100 रुपए का चैक प्रदान किया गया। बैंक के श्रेष्ठ कर्मचारी के रूप में अभिषेक नामदेव को पुरस्कृत किया गया। ये सभी घोषणाएं बैंक अध्यक्ष ममता यादव द्वारा की गई।
कालिदास बांध पर आयोजित नागरिक सहकारी बैंक की वार्षिक आमसभा में विशेष अतिथि ज्योति शाह तथा बैंक अध्यक्ष ममता यादव द्वारा नागरिक बैंक कल, आज और कल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस प्रदर्शनी में बैंक की वर्ष 2002 से अभी तक की यात्रा तथा भविष्य की योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया गया था। प्रदर्शनी में रिजर्व बैंक के दिशा निर्देश केवायसी, एएमएलआरटी, सीटीएस की जानकारी दी गई। इस प्रदर्शनी को सभी ने सराहा। बैंक अध्यक्ष ममता यादव ने बैंक की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र जैन ने साधारण सभा के एजेंडे के अनुसार सभी विषय सदस्यों के बीच रखे। सदस्यों ने ध्वनिमत से सभी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की। साधारण सभा में सूर्यकांत कद्रे, महेंद्रसिंह यादव, रमेश कुमार, जगदीश राठी, विक्रमसिंह, मालती जैन, सैफुद्दीन सैफी, नितिन जैन, देवेंद्र दांगी, श्रीश शर्मा, अजय यादव, देवेंंद्र राव भोसले, जितेंद्र यादव, रजनीश यादव, प्रशांत करहीवाले, अभिषेक नामदेव, अजय ठाकुर, राहुल कुशवाह आदि उपस्थित थे। प्रारंभ में ओमप्रकाश चौबे के निर्देशन में स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विदिशा। प्रदर्शनी का शुभारंभ करते नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति शाह, बैंक अध्यक्ष ममता यादव तथा महेंद्र यादव।