पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुबे संचालन समिति के निर्वाचन अधिकारी बने

दुबे संचालन समिति के निर्वाचन अधिकारी बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| सार्वजनिकश्री दुर्गा उत्सव संचालन समिति के अध्यक्ष संदीप चावला ने वर्ष 2014-15 के निर्वाचन कराने के लिए पंडित सुरेश दुबे को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।

श्री चावला ने बताया कि सोमवार को प्रात: 11 बजेे मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन होगा। दूसरे दिन शाम पांच बजे तक आपत्ति दर्ज होंगी। 23 सितंबर को प्रात: 11 बजे सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। दूसरे दिन 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक अध्यक्ष पद के दावेदार अपना नामांकन भर कर निर्धारित शुल्क सहित निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा करा सकते हैं।

दुर्गाउत्सव के पुरस्कार वितरण आज

विदिशा| सनातनश्री हिंदू उत्सव समिति द्वारा वर्ष 2013 के श्री दुर्गा उत्सव तथा चल समारोह की झांकियों के पुरस्कार 23 सितंबर मंगलवार को वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम दोपहर 12.30 बजे श्रीरामनगर चौराहा स्थित परिणय गार्डन में होगा। जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी दीपक साहू ने दी।