पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • {आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं

{आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर्पणसेवा समिति द्वारा नगर की पिछड़ी बस्ती जतरापुरा के आगे झुग्गी बस्ती लक्ष्मी नगर में बच्चों के साथ कई मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

गीत, गायन, कविता पाठ, दौड़, कबड्डी, चम्मच दौड़ एवं मटकी फोड आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। स्थानीय बच्चों ने सभी प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगियो विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

अधिकांश बच्चों ने शिकायत की कि उनके आधार कार्ड होने से बच्चों को स्कूल में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। समिति ने उनके आधार कार्ड बनवाने में मदद देने का आश्वासन दिया। अंत में समिति सदस्यों ने बच्चों को पढ़ाई एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। समिति ने इस पिछड़ी बस्ती में समर्पण वाटिका बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समिति सदस्य जितेंद्र जैन, ताहिर हुसैन, हिमांशु जैन, आदर्श शर्मा, नेहा रघुवंशी, पूजा, रूपाली, प्रीतम कुशवाह, निपुण जैन, पराग ताम्रकार, रोहन जैन, नीरज जैन, अभिषेक जैन, राहुल जैन, सलोनी, रंजना, अर्चिता, शिवानी, नंदनी, प्रियंका आदि उपस्थित थे।

झुग्गी बस्ती में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति