पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन घंटे तक कार्यालय का किया घेराव

तीन घंटे तक कार्यालय का किया घेराव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। शनिवार को अनुसूचित जाति-जनजाति छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने आदिमजाति कल्याण विभाग कार्यालय का घेराव किया। छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को देखते हुए जिला संयोजक सहित अन्य कर्मचारी अंदर ही रहे। करीब 3 घंटे तक छात्र-छात्राओं ने कार्यालय का घेराव किया। मौके पर तहसीलदार पहुंचे। जिला संयोजक ने 28 फरवरी तक मांगों को पूरा करने आश्वासन दिया तब प्रदर्शन खत्म हुआ। इससे पहले छात्र-छात्राएं पीतलमिल चौराहे पर एकत्रित हुए और रैली के रूप में सिविल लाइंस स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग कार्यालय आए।
रैली का नेतृत्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रियंका जाटव ने किया। येे हैंप्रमुख मांगें: मप्रलोक सेवा आयोग एवं व्यापम से संबंधित परीक्षाओं के फार्म भरनेकी फीस एससी-एसटी छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क की जाए। स्कॉलरशिप की आय सीमा न्यूनतम 5 लाख से10 लाख की जाए। जिले में नए छात्रावास खोले जाएं। कन्या छात्रावासों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।