सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी निगरानी
नगरकी ऐतिहासिक रामलीला मेले में 9 फरवरी रविवार को राम-रावण युद्ध का मंचन होगा और रावण दहन के साथ दो घंटे तक रंगीन आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर जिले भर के 30 हजार से अधिक दर्शन रामलीला के स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए जाएंगे और आने-जाने वाले लोगों की सीसीटीवी कैमरों और वीडियो कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। रामलीला मैदान के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। सोमवार का दोपहर 2 बजे से ही रामलीला रोड की तरफ आने-जाने वाले भारी वाहनों की निकासी पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। दोपहर 3 बजे के बाद अन्य वाहनों को भी डायवर्ट किया जाएगा। रावण दहन की लीला के दौरान आकस्मिक चिकित्सा की व्यवस्था भी रहेगी।