पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आश्रम की बेटी का शिवराज और साधना सिंह करेंगे कन्यादान

आश्रम की बेटी का शिवराज और साधना सिंह करेंगे कन्यादान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(मां सुंदरदेवी सेवा आश्रम की बेटी सोना का 12 फरवरी को होगा विवाह, बाढ़ वाले गणेश मंदिर में होंगी की विवाह रस्में।)
विदिशा। शहर के मुखर्जीनगर स्थित मां सुंदरदेवी सेवा आश्रम में इन दिनों उत्सव का माहौल है। करीब 15 साल पहले तत्कालीन सांसद और वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने निराश्रित बालिकाओं के पालन-पोषण के लिए इस आश्रम को शुरू किया था। इनमें आश्रम की सभी बालिकाओं के आवास, भोजन और शिक्षा की व्यवस्था पिछले 15 साल से मुख्यमंत्री और उनकी धर्मप|ी स्वयं करते हैं। इस आश्रम की 7 बेटियों में से सबसे बड़ी बेटी सोना की शादी 12 फरवरी गुरुवार को होगी।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अपनी धर्मपत्नी साधनसिंह चौहान के साथ स्वयं मौजूद रहकर अपनी पालक बेटी सोना का कन्यादान करेंगे।

मुख्यमंत्री रखेंगे मेहमानों का ख्याल: निमंत्रणपत्र पहुंचाने के लिए एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता लगातार कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अपनी धर्मप|ी साधना सिंह चौहान के साथ आयोजक की भूमिका में होंगे। 2 हजार से अधिक निमंत्रण तो अकेले विदिशा जिले में बांटे जा रहे हैं। इसके अलावा करीब 700 निमंत्रण पत्र प्रदेश की राजधानी भोपाल और देश की राजधानी दिल्ली के मेहमानों को भेजे गए हैं। भोपाल से मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल के सहयोगियों के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेताओं और प्रदेश के आला अफसरों के भी विवाह समारोह में शिरकत करने की उम्मीद है।
सबसे बड़ी बेटी है सोना : इस आश्रम में रहकर 7 बेटियां पढ़ाई करती हैं। इनमें से 22 साल की सौ. कां. सोना सबसे बड़ी है। उसका शुभ विवाह आगामी 12 फरवरी गुरुवार को चि. त्रिलोचंद मेहरा उर्फ नीलेश बकतरा जिला सीहोर के साथ होना है। सोना के दूल्हा त्रिलोकचंद मेहरा होशंगाबाद में एक निजी कांट्रेक्टर के साथ काम करते हैं। विवाह की सारी रस्में बेतवा तट स्थित श्री बाढ़वाले गणेश मंदिर परिसर में संपन्न होंगी।
शनिवार शाम को श्रीमती साधनासिंह चौहान ने विदिशा पहुंचकर बाढ़ वाले गणेश मंदिर में पहुंचकर तैयारियां का जायजा लिया। उन्होंने भास्कर से चर्चा में बताया कि 10 फरवरी मंगलवार को माता पूजन की तैयारी चल रही है। इसके बाद विवाह की तैयारियों में जुटेंगे। व्यवस्था में कोई कमी ना रह जाए, इस बात का ख्याल रखा जा रहा है।