विदिशा। जैन कॉलेज युवा संघ द्वारा आयोजित प्रो. केसी नायर स्मृति में जिला स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट फायनल मैच ट्रिनिटी कान्वेंट स्कूल और सेंटफ्रांसिस स्कूल रायसेन के बीच खेला गया।
इस मैच में दोनों ही टीमों के खिलाडिय़ों ने एक एक गोल के लिए कड़ी मशक्कत की। टाईब्रेकर में सेंटफ्रांसिस स्कूल ने जीत हासिल की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मजहर अली जाफरी, अर्पित उपाध्याय एवं संजीव नामदेव मौजूद रहे।
मुख्य अतिथियों ने आयोजकों की टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर सराहना की। इस दौरान प्रेमसिंह भदौरिया, रामकुमार शर्मा, शिवप्रताप सिंह, जयंत पंडित, चंद्रबहादुर थापा, शिवकुमार रैकवार आदि मौजूद रहे।