सुविधाएं बढ़ाई जाएं
विदिशा. शनिवारको अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ताओं ने स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन देकर यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि रेलवे स्टेशन पर कई तरह की समस्याएं हैं। इनकी वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गर्मी और बारिश में प्लेटफार्म नंबर 2 पर टीनशेड नहीं होने से परेशानी होती है। साथ ही कोच गाइडेंस डिस्प्ले लगाए जाएं।
कोच गाइडेंस नहीं होने से यात्रियों को अपना कोच तलाशने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार जल्दी के चक्कर में यात्रियों के बीच में धक्का-मुक्की होती है। कार्यकर्ताओं ने मांगों पर शीघ्र अमल करने की बात स्टेशन प्रबंधक एसआरएस निरंजन से कही। ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के उपाध्यक्ष गोपाल मोहता, योगेश्वरसिंह, नगर सचिव नागेंद्र लोधी, अंकित गर्ग, सुमित मूदड़ा, जगमोहन जेठा, अमजद खान, प्रशांत रघुवंशी, विशाल बैतुले, सूर्यप्रकाश रघुवंशी, कमलेश गर्ग, शिवकांत तिवारी, भगवानसिंह राजपूत, रविंद्र रघुवंशी, सुर्जन गुप्ता, वीरेंद्रसिंह, शीतल साहू, विनोद ताम्रकार और मीडिया प्रभारी अरविंद राय आदि मौजूद थे।