मंत्री रामपाल सिंह आज शहर में
विदिशा. प्रदेशके राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री और जिले के प्रभारी रामपाल सिंह राजपूत 8 फरवरी रविवार को विदिशा आएंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 1 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर दो बजे विदिशा आएंगे और सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशवनगर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे शाम चार बजे शहर का भ्रमण करेंगे और जायजा लेंगे।