पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवोदय में प्रवेश के लिए दी परीक्षा

नवोदय में प्रवेश के लिए दी परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। शनिवार को नवोदय जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद में 6वीं में प्रवेश के लिए जिले के 11 केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षा सुबह 11.30 बजे से शुरू हुई लेकिन अभिभावक सुबह 10.30 से ही केंद्रों पर पहुंच गए। पेपर देखकर छात्र-छात्राएं काफी खुश हुए। वहीं कुछ मायूस भी दिखे। जिन बच्चों ने पेपर की तैयारी की थी उनका कहना था कि पेपर उम्मीद के मुताबिक आया।
वहीं कुछ छात्रों ने सीखने के लिए परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 4138 बच्चे दर्ज थे लेकिन उपस्थित 3687 ही उपस्थित हुए। वहीं 451 अनुपस्थित हुए। प्राचार्य जी कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हुई।

केंद्र उपस्थित अनुपस्थित

एक्सीलेंस विदिशा 315 19

एमएलबी विदिशा 227 19

उत्कृष्ट ग्यारसपुर 221 18

बालक शमशाबाद 411 53
उत्कृष्ट लटेरी 291 39

उत्कृष्ट सिरोंज 313 46

उत्कृष्ट बासौदा 468 15

कन्या बासौदा 359 29

कन्या शमशाबाद 362 71

उत्कृष्ट नटेरन 378 97

कुल 3687 451