पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भावसार पुण्य स्मृति समारोह आज

भावसार पुण्य स्मृति समारोह आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भावसार पुण्य स्मृति समारोह आज

विदिशा. साहित्यपरिषद के संस्थापक कवि नर्मदेश भावसार की पुण्यस्मृति पर कार्यक्रम आठ फरवरी को आयोजित किया गया है। कार्यक्रम दो सत्रों में स्थानीय सुरक्षा होटल सभागार में किया जा रहा है। प्रथम सत्र दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। अध्यक्षता सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम करेंगे। अटलबिहारी वाजपेयी हिंदी विवि के कुलपति मोहनलाल छीपा मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरुचरणसिंह, विधायक सूर्यप्रकाश मीणा, कल्याणसिंह ठाकुर तथा कामरेड माधौसिंह उपस्थित रहेंगे। इस सत्र में स्वाधीनता संग्राम और नर्मदेश का काव्य विषय पर व्याख्यान होंगे। दूसरा सत्र दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि कालूराम पथिक करेंगे। मुख्य अतिथि प्रो. वायएस रघुवंशी तथा विशिष्ट अतिथि व्यंग्यकार डा. सुरेश गर्ग रहेंगे।