पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा

सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत चुनाव जीतने किया कार्यकर्ताओं से मैदान में जुटने का आव्हान

भाजपा की बैठक

पंचायतचुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को तहसील रोड स्थित संस्कार गार्डन एवं छतरी नाका स्थित धर्मशाला में हुई। बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा की गई।

भाजपा की बैठक का शुभारंभ जिलाध्यक्ष तोरणसिंह दांगी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उमाकांत शर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, विदिशा विधायक कल्याणसिंह दांगी तथा कुरवाई विधायक वीरसिंह पवार ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री तोमर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के लिए जमकर कार्य करने की बात कही। पूर्व भाजपा अध्यक्ष उमाकांत शर्मा ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों, देश एवं प्रदेश में भाजपा सरकारों की उपलब्धियों को जनता के बीच में पहुंचाने की बात कही।

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा ने कांग्रेस मुक्त सिरोंज के निर्माण के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनावी मैदान में डटकर कार्य करने का आव्हान किया।

बैठक में भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशी भी मौजूद थे। इस दौरान सदस्यता अभियान के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में जनपद अध्यक्ष हमीरसिंह यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष संजीव माथुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिसिंह रघुवंशी, रमेश यादव, कैलाश शर्मा, राजेन्द्र गर्ग, रमेश गर्ग तथा राकेश रघुवंशी के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सिरोंज में आयोजित भाजपा की बैठक में बड़ी संख्या में मौजूद थे कार्यकर्ता।