पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिर्फ लक्षण देखकर इलाज

सिर्फ लक्षण देखकर इलाज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। घातक संक्रमण स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए भले ही अस्पतालों में दवा उपलब्ध हों लेकिन इस घातक संक्रमण की जांच की रिपोर्ट आने में पूरे एक दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में आने-वाले मरीजों का लक्षण देखकर इलाज किया जा रहा है। स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज के गले नाक के स्त्राव के सेंपल परीक्षण के लिए जबलपुर लैब भेजे जा रहे हैं।
शुक्रवार की रात में जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के एक और संदिग्ध मरीज को भर्ती किया गया है। इससे पहले स्वाइन फ्लू का एक मामला ग्राम सेऊ का सामने चुका है। विदिशा निवासी रजनी रघुवंशी को शुक्रवार की रात परिजन जिला अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने रजनी की जांच में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षण पाए हैं। रजनी की जांच के लिए सेंपल जबलपुर लैब भेजा गया है। जिला अस्पताल में संदिग्ध मरीजों का केवल लक्षण के आधार पर इलाज किया जा रहा है।


जबलपुर लैब से रिपोर्ट आने में 24 घंटे का समय लगना बताया जा रहा है। स्वाइन फ्लू के असर को देखते हुए जिला अस्पताल में अलग से ही एक स्क्रीनिंग कक्ष बना दिया गया है।
शनिवार से यह कक्ष शुरू हो गया है। इसमें सर्दी, खांसी, जुकाम बुखार से जुड़े मरीजों की जांच उपचार की व्यवस्था की गई है। इसके लिए डाक्टर अन्य स्टॉफ नियुक्त किया गया है। सिविल सर्जन डा. मंजू जैन ने बताया कि जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू से संबंधित उपचार की दवाएं औषधियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है।