पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नंदवाना क्षेत्र में हुई वारदात

नंदवाना क्षेत्र में हुई वारदात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारको नंदवाना क्षेत्र में सुबह एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना हो गई। करीब दो तोला वजनी सोने की चेन महिला के गले से बाइक सवार छीनकर भाग निकला। इस घटना में महिला के गले में भी चोट आई है। शहर में चेन स्नेचिंग की वारदातों को कंट्रोल कर पाने में पुलिस महकमा पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।

नंदवाना निवासी दुर्गेश यादव प|ी रामनरेश यादव सुबह-सुबह माधवगंज स्थित कांच मंदिर में दर्शन करने के लिए गईं थीं। मंदिर से वापस लौटने के दौरान नंदवाना के पास एक मकान के पहले माले पर खड़ी परिचित महिला से दुर्गेश यादव सड़क पर खड़े होकर बात-चीत करने लगीं। इसी दौरान करीब सवा 8 बजे एक नीले रंग की पल्सर बाइक पर सवार अज्ञात युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। चेन छीनते समय स्नेचर के नाखून से महिला के गले में खरोंच आई है। घटना के समय बाजार खुला नहीं होने से भीड़-भाड़ कम थी। इसका फायदा उठाकर चेन स्नेचर मौके से भागने में कामयाब रहा। इसके बाद महिला उनके पति रामनरेश ने कोतवाली थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर के बाद जांच करने मौके पर पुलिस भी पहुंची। चेन की कीमत करीब 55 हजार रुपए बताई जा रही है।

शहरमें महिलाएं असुरक्षित

सीएमका गृह क्षेत्र कहे जाने वाले विदिशा शहर में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। एसपी सहित पुलिस महकमे के अन्य अधिकारी अमला शहर में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल नहीं बना पा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने 2 चेन स्नेचरों को पकड़ने का खुलासा किया था। पकड़े गए इन चेन स्नेचरों को ही पुलिस ने ज्यादातर स्नेचिंग की घटनाओं का जिम्मेदार बताया था। स्नेचरों के पकड़े जाने के बावजूद चेन स्नेचिंग की यह वारदात होना पुलिस पर सवाल खड़े कर रही है। इस संबंध में सीएसपी एनके पटेरिया ने बताया कि शहर में चेन स्नेचिंग की यह तेरहवीं वारदात है। स्नेचर का अब तक सुराग नहीं लगा है।

दुर्गेश यादव

एक और महिला चेन स्नेचिंग की शिकार