पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेती को फायदे का धंधा बनाएं किसान

खेती को फायदे का धंधा बनाएं किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| जिलेमें कृषि महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। आयोजन 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा। जालोरी गार्डन में आयोजित कृषि महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदिशा विधायक कल्याण सिंह दांगी ने कहा कि खेती फायदे का धंधा कैसे बने यह प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर दिखाया है।

विधायक ने कहा कि कृषि को और अधिक उन्नत बनाने के लिए किसान किन बातों का विशेष ध्यान रखें, इन्हीं उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए कृषि महोत्सवों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर एमबी ओझा ने कहा कि किसान खेती के साथ-साथ समानांतर व्यवसायों का भी क्रियान्वयन करें। कलेक्टर एमबी ओझा ने सीएम के संदेश का वाचन किया। जिला पंचायत की कृषि समिति के सभापति सोहन पाठक, विदिशा जनपद पंचायत अध्यक्ष अरविंद सिंह बघेल, सांसद प्रतिनिधि तोरण सिंह दांगी, पूर्व विधायक मोहर सिंह ठाकुर ने भी सं‍बोधित किया। कृषि महोत्सव के उद्देश्यों के लिए क्रांति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हर क्रांति रथ प्रतिदिन दो-दो गांवों का दौरा कर तीसरे ग्राम में रात्रि विश्राम करेगा। उक्त ग्राम में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसमें 16 विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

अधिकदर पर यूरिया बेचने पर होगी कार्रवाई

विदिशा|कलेक्टरएमबी ओझा ने अधिक दर पर यूरिया विक्रय की शिकायत प्राप्त होने पर जांच कराई किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग के उप संचालक बीएल बिलैया ने बताया कि शासन द्वारा यूरिया की दरें 287 रुपए निर्धारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस दर से अधिक दाम पर किसी दुकानदार के द्वारा बिक्री की जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।