राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता आज से
राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता आज से
कार्यालय संवाददाता| वििदशा
शुक्रवार26 सितंबर को दोपहर 12 बजे से एसएसएल जैन पीजी कालेज ग्राउंड पर 60 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत चार दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट एवं रोप स्किपिंग क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
यह प्रतियोगिता 26 से 29 सितंबर तक चलेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता सोनकर, नपाध्यक्ष ज्योति शाह, विधायक कल्याण सिंह दांगी और भाजपा जिलाध्यक्ष तोरणसिंह दांगी मौजूद रहेंगे।