पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क की सफाई कर मनाई जयंती

सड़क की सफाई कर मनाई जयंती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज| भारतीय जनता पार्टी नगर एवं ग्रामीण मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर राणापुर बस्ती में पहुंचकर सफाई कार्य किया गया। गुरुवार सुबह भाजपा कार्यकर्ता सबसे पहले लटेरी रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर्यावरण परिसर में पहुंचे। यहां पर पंडित उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रमेश यादव ने पंडित उपाध्याय के जीवन तथा एकात्म मानववाद के संदेश पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत सभी कार्यकर्ता राणापुरा बस्ती में पहुंचे। यहां पर सभी भाजपाइयों द्वारा सफाई कार्य किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता संतोष चौरे, कैलाश शर्मा, रविकांत तारण, तोषमणि पंथी, शिवकुमार भार्गव, राजीव सैनी, मनमोहन साहू तथा पारस तारण आदि उपस्थित थे।

फलवितरित किए: पठारी। पंदीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर के भाजपाइयों ने चिकित्सालयों में मरीजों को वितरित किए। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश सिंघई, गुलाब सिंह यादव, नईम कुरैशी, नरेन्द्र राजपूत, कमलेश यादव, अमित सहेले, वीरेन्द्र सिंह, सुरवेन्द सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

विदिशा। पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपाइयों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

सिरोंज।सड़क कीसफाई करते कार्यकर्ता।