शिविर में 864 बच्चों की आंखें जांची
वििदशा| संतश्री हिरदाराम सिंधु सेवा ट्रस्ट, सेवा सदन विजन सेंटर एवं रोटरी क्लब आफ ग्रेटर ने माधवगंज क्रमांक दो बच्चों की आंखों का नि :शुल्क नेत्र परीक्षण किया। शिविर में 864 बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया तथा 121 बच्चों को चश्मे के नंबर दिए गए। इन्हें चश्मे एक अक्टूबर के बाद विजन सेंटर डंडापुरा में वितरित किए जाएंगे।
क्लब सचिव दिनेश रामानी ने बताया कि 25 सितंबर तक मां भवानी पब्लिक हाई स्कूल में परीक्षण जारी रहेगा। यहां उमावि माधवगंज क्रमांक 2, मा शाला टीलाखेड़ी विदिशा, प्रा शाला टीलाखेड़ी, प्रगति हाईस्कूल, बलभद्र स्कूल, जनता हासे स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर केशवनगर, सन्मति हाईस्कूल, प्रा शाला दुर्गानगर, साकेत एमजीएम विदिशा के छात्र-छात्राओं का परीक्षण चल रहा है। कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा ने किया तथा आभार वीपी सिंह ने माना। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुरेश मोतियानी, सचिव दिनेश रामानी, एजी चंद्रमोहन अग्रवाल, राकेश शर्मा, वीपी सिंह, रजनीसिंह, विजयप्रतापसिंह, अनिवेश प्रतापसिंह, इति श्रीवास्तव, संजय कुलश्रेष्ठ उपस्थित थे।
स्वच्छता अभियान का शुभारंभ आज
विदिशा।रोटरी क्लब द्वारा रेल गाडिय़ों रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलाया जाएगा। अभियान की शुरूआत 26 सितंबर को सुबह 8.30 बजे होगी। मुख्य अतिथि कलेक्टर एमबी ओझा होंगे। अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। प्रथम चरण में 26 सितंबर को सुबह लोगों को जागरूक किया जाएगा। रेलवे स्टेशन को साफ रखने के लिए यात्रियों तथा आम लोगों को प्रेरित किया जाएगा। दूसरे चरण में दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन सुबह रेलवे स्टेशन परिसर में बनाए रखने के लिए श्रमदान किया जाएगा। रोटेरियन रेल सलाहकार समिति के सदस्य प्रदीप मित्तल और रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा. सुरेंद्र सोनकर ने शहर के नागरिकों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में जुड़नेे की अपील की है। रेलवे स्टेशन और रेलों की सफाई में अपना योगदान दे।