- Hindi News
- वििदशा| जिलावैश्य महासम्मेलन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समारोह पूर्वक पद
वििदशा| जिलावैश्य महासम्मेलन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समारोह पूर्वक पद
वििदशा| जिलावैश्य महासम्मेलन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समारोह पूर्वक पद संभाले। रविवार को महासम्मेलन की बैठक मानव सेवा न्यास भवन में हुई।
बैठक में वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री जगदीश मित्तल, कैलाशनारायण विजयवर्गीय, संभागीय अध्यक्ष राधारमण गुप्ता, संभागीय महामंत्री एवं प्रभारी जिला विदिशा मप्र शासन के पूर्व मंत्री राघवजी, डा. एसएम गुप्ता, पूर्व विधायक बृजमोहन माहेश्वरी, पूर्व नपाध्यक्ष हरिबाबू अग्रवाल उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महालक्ष्मीजी के चित्र की पूजा की गई। पूर्व अध्यक्ष केके करकरे ने पिछले साढ़े पांच वर्ष के दौरान महासम्मेलन द्वारा की गई गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। आयोजन के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में पूरे जिले से प्रतिनिधि उपस्थित हुए थे। संचालन महेंद्र जैन ने किया तथा अंत में आभार आनंद जैन ने माना।
पदाधिकारियों ने संभाले पद