पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंजबासौदा| राष्ट्रीयसेवा योजना इकाई द्वारा रासेयो का स्थापना दिवस सेंट एसआरएस पब्लिक उमा विद्य

गंजबासौदा| राष्ट्रीयसेवा योजना इकाई द्वारा रासेयो का स्थापना दिवस सेंट एसआरएस पब्लिक उमा विद्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य उमेशचंद्र ने उपस्थित छात्रों को रासेयो का महत्व...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| राष्ट्रीयसेवा योजना इकाई द्वारा रासेयो का स्थापना दिवस सेंट एसआरएस पब्लिक उमा विद्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य उमेशचंद्र ने उपस्थित छात्रों को रासेयो का महत्व उससे मिलने वाले फायदों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि संगठन की स्थापना महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी वर्ष 24 सितम्बर 1969 को उच्च शिक्षा से जुड़े बच्चों में सामाजिक दायित्व, अनुशासन आदि को विकसित करने के उद्देश्य से की गई थी। शिक्षिका र|ादेश पांडे ने कहा कि स्थापना वर्ष में मात्र दो विश्वविद्यालयों में इसे शुरू किया गया था लेकिन आज देश के अनेक विश्वविद्यालयों के माध्यम से हजारों स्वयं सेवक इससे जुड़े हैं। केएस यादव ने आगामी समय में रासेयो शिविर में होने वाले आयोजनों की जानकारी दी।