वेटनरी उपसंचालक की जांच-पड़ताल शुरू
वेटनरी उपसंचालक की जांच-पड़ताल शुरू
विदिशा। जिलाप्रशासन ने वेटनरी उपसंचालक डा. एमएल मेहरा के कारनामों की जांच शुरू कर दी है। उनके खिलाफ मप्र सहायक पशु क्षेत्र अधिकारी संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया था। ज्ञापन में उपसंचालक के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। अधिकारी की मनमानी के विरोध में सहायक पशु क्षेत्र अधिकारी गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने उपंचालक के खिलाफ जांच शुरू की। शनिवार को अतिरिक्त तहसीलदार केएन ओझा, डाॅ सुरेश मिश्रा, अरुण शर्मा आदि की टीम उपसंचालक के कार्यालय पहुंची और जांच शुरू की। अतिरिक्त तहसीलदार केएन ओझा ने बताया कि दवाएं भेजने की जांच की जा रही है। 2-3 दिन तक जांच चलेगी। वहीं सहायक पशु क्षेत्र अधिकारी हड़ताल पर हैं।