रिश्वत मांगने वाले अफसर का पुतला फूंका
विदिशा। लटेरीतहसील के ग्राम दनवास की कन्या आदिवासी आश्रम की अधीक्षिका के समर्थन में लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक के खिलाफ आंदोलन शुरू हो गया है।
शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट के सामने आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक विवेक पांडे का पुतला जलाया। गौरतलब है कि शुक्रवार को लटेरी तहसील के ग्राम दनवास की कन्या आदिवासी आश्रम की अधीक्षिका अधीक्षिका का आरोप है कि जिला संयोजक विवेक पांडे और सर्किल आफीसर विनोद भोंसले हर महीने 10 हजार रुपए की मांग करते हैं।
साथ ही दोनों अफसर अनुचित मांग करते हैं। उनकी मांगों को पूरा नहीं करने की वजह से बार-बार टर्मिनेट की धमकी दी जा रही है।