पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दशहरा, दीवाली पर बंद रहें शराब दुकानें

दशहरा, दीवाली पर बंद रहें शराब दुकानें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वििदशा| शनिवारको सनातनश्री हिंदू उत्सव समिति ने कलेक्टोरेट पहुंचकर दशहरा, दीवाली जैसे प्रमुख त्योहारों पर शराब दुकानें बंद रखने की मांग की। डिप्टी कलेक्टर राजीवनंदन श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर समिति के पदाधिकारियों ने शराब बिक्री के नुकसान बताए। पदाधिकारियों की मांग है कि 3 दिन दुकानों को बंद रखा जाए। ज्ञापन में मांग की गई है कि श्रीदुर्गा उत्सव चल समारोह के दौरान करीब 1 लाख श्रद्धालु शहर में आते हैं। ये कार्यक्रम विसर्जन के साथ समाप्त होता है। इस बीच कई तत्व अवैध रूप से शराब बेचते हैं। इस वजह से गरिमामय कार्यक्रम में परेशानी आती है। शरारती तत्व नशे में श्रद्धालुओं को परेशान करते हैं। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष चंद्रकुमार शर्मा, नारायणसिंह कुशवाह, रघुवीरसिंह चौहान, संजीव शर्मा, कुलदीप जडिय़ा, रामपालसिंह राजपूत, एडवोकेट संतोष शर्मा, दीपक साहू, एडवोकेट राजनारायण यादव, रविंद्र रघुवंशी, पप्पू जैन आदि मौजूद थे। सनातनश्री हिंदू उत्सव समिति के दिनेश कुशवाह का कहना है कि शराब बिक्री की वजह से त्योहार में शरारती तत्वों से परेशानी होती है।

रोकेंगे अवैध विक्री

^अवैधशराब बिक्री के रोकने की कोशिश की जाएगी। चल समारोह में नशा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। धर्मेंद्रचौधरी, एसपीविदिशा।

^सनातनश्रीहिंदू उत्सव समिति ने ज्ञापन दिया है। उनकी मांगों के संबंध का पत्र कार्रवाई के लिए कलेक्टर शाखा को भेज दिया है। राजीवनंदनश्रीवास्तव, डिप्टीकलेक्टर विदिशा।

विदिशा। डिप्टीकलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।