विदिशा। मप्रसहायक पशु क्षेत्र अधिकारी संघ तीसरे दिन भी मैदामिल के सामने अनिश्चित कालीन धरने पर रहे। संघ के सदस्य गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।
संघ के सदस्यों का कहना है कि वर्तमान उपसंचालक डा एमएल मेहरा लाखों के दवा घोटाले में लिप्त और सहभागी हैं। इनके रवैये से कर्मचारियों में बेहद नाराजगी है। कर्मचारियों का आरोप है कि उपसंचालक नियमों के खिलाफ खुलेआम धड़ल्ले से व्यक्तिगत स्वार्थ और भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
कर्मचारियों की मांग है कि डा एमएल मेहरा को नजीम मोहम्मद खान की तरह सस्पेंड करते हुए विदिशा से हटाया जाए ताकि जांच प्रभावित हो। साथ ही संयुक्त संचालक के पद पर की जाने वाली पदोन्नति को रोका जाए। डा. एमएल मेहरा द्वारा नियम विरुद्ध आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए संबंधितों को पूर्व रिक्त पदस्थी स्थान पर भेजा जाए। नजीम मोहम्मद खान का निलंबन समाप्त किया जाए।